

Credit: Ranaji Thakor Source: Facebook Post
Viral Video: मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर एक कार में एक व्यक्ति और महिला अश्लील हरकतें कर रहे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जाने लगा तो पता चला कि वीडियो में दिख रहे शख्स मनोहरलाल धाकड़ हैं। कहा जा रहा है कि धाकड़ मध्य प्रदेश बीजेपी के नेता हैं।
मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के एक नेता का एक महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में उसे सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नेता बताया जा रहा है। हालांकि, भाजपा का कहना है कि वीडियो में दिख रहा शख्स पार्टी का प्राथमिक सदस्य नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त नेता का नाम मनोहरलाल धाकड़ है और वह उज्जैन में रजिस्टर्ड धाकड़ महासभा का राष्ट्रीय मंत्री भी है।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का वीडियो
कथित वीडियो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का बताया जा रहा है। वीडियो में धाकड़ एक महिला के साथ कार से उतरने के बाद आपत्तिजनक अवस्था में नजर आ रहे हैं। यह वीडियो 13 मई का बताया जा रहा है। वीडियो में एक सफेद रंग की कार दिख रही है। परिवहन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, इस गाड़ी का पंजीयन मनोहरलाल धाकड़ के नाम पर दर्ज है।
धाकड़ की पत्नी सोहन बाई जिला पंचायत की सदस्य हैं। धाकड़ अगर ऑनलाइन माध्यम से पार्टी का सदस्य बन गया हो तो मालूम नहीं है।- राजेश दीक्षित, बीजेपी जिलाध्यक्ष, मंदसौर
आरोपी की पत्नी भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य
महासभा ने एक बयान में कहा कि धाकड़ को पद से हटा दिया है। धाकड़ की पत्नी भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य हैं और वर्तमान में मंदसौर जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 8 से निर्वाचित हैं। न्यूज एजेंसी भाषा ने धाकड़ से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।
सोशल मीडिया पर धाकड़ को भाजपा के नेता के रूप में पेश किए जाने पर राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी के मंदसौर जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा, ‘धाकड़ भाजपा का प्राथमिक सदस्य नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘धाकड़ की पत्नी सोहन बाई जिला पंचायत की सदस्य हैं। धाकड़ अगर ऑनलाइन माध्यम से पार्टी का सदस्य बन गया हो तो मालूम नहीं है।’
Credit: Mint Hindi Source: News
