गिरफ्तार प्रोफेसर का जिन्ना कनेक्शन!

તમે કહો

गिरफ्तार प्रोफेसर का जिन्ना कनेक्शन!

वामपंथी विचारधारा को पोषित करने वाली अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान मेहमूदाबाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर ऑपरेशन सिंदूर पर विवादित टिप्पढ़ी करने का आरोप है। मुझे लगता है कि आप लोगों के इनके परिवार का इतिहास पता होना चाहिए।

इनके परिवार का मुहम्मद अली जिन्ना से बहुत करीब का नाता है और इनके परिवार ने पाकिस्तान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

इनके दादाजान का नाम मुहम्मद अमीर अहमद खान उर्फ राजा मेहमूदाबाद था… और वो यूपी के मेहमूदाबाद के नवाब थे। राजा मेहमूदाबाद जिन्ना के बेहद करीबी थे और जिन्ना उन्हें अपने बेटे की तरह प्यार करते थे।

राजा मेहमूदाबाद को जिन्ना ने मुस्लिम लीग की छात्र ईकाई का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया। इसके बाद वो मुस्लिम लीग के कोषाध्यक्ष बनाए गये। राजा मेहमूदाबाद ने मुस्लिम लीग को भारी मात्रा में चंदा दिया। मुस्लिम लीग के प्रोपेगैंडा अखबार डॉन को आर्थिक मदद दी। कुल मिलाकर पाकिस्तान के निर्माण में तन-मन-धन से अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।

पाकिस्तान जब बना तो उस समय तक राजा मेहमूदाबाद इराक में बस चुके थे। इसके बाद ये 1957 में पाकिस्तान गये और अपनी सारी संपत्ति पाकिस्तान को दान दे दी।

अब जानते हैं राजा मेहमूदाबाद के बाकी परिवार के बारे में। राजा मेहमूदाबाद के बेटे अमिर मुहम्मद खान उर्फ सुलेमान बंटवारे के बाद भी पाकिस्तान नहीं गये। यूपी और उत्तराखंड में मौजूद अपनी संपत्ति की देखभाल भी करनी थी। ये जनाब यूपी में दो बार कांग्रेस के टिकट पर विधायक भी बने।

तो जो अशोका यूनिवर्सिटी वाले प्रोफेसर अली खान मेहमूदाबाद गिरफ्तार हुए हैं वो इन्हीं अमिर मुहम्मद खान उर्फ सुलेमान के बेटे हैं और राजा मेहमूदाबाद के पोते हैं। आप भी कमेंट करके बताएं कैसा लगा इनका जीवन परिचय।

गिरफ्तार प्रोफेसर का जिन्ना कनेक्शन!
गिरफ्तार प्रोफेसर का जिन्ना कनेक्शन!

Credit: Prakhar Shrivastava Source: https://www.facebook.com/share/p/16YK33ocrv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *