बिहार के मुंगेर जिले में एक स्कूल में हिंदू छात्रों को कलावा बाँधने पर पीटने का मामला सामने आया है। स्कूल की ही दो ईसाई महिला टीचर पर यह आरोप लगा है। छात्रों ने घर जाकर अभिभावकों को यह बात बताई, जिसके बाद स्कूल में जमकर हंगामा हुआ।
गुरुवार (15 मई 2025) को अभिभावक स्कूल पहुँचे। उन्होंने बताया कि मंगलवार (13 मई 2025) को पीटी के दौरान फिजिकल टीचर सुनीता कुमारी और लाइब्रेरी टीचर श्वेता प्रिया ने कलावा पहनकर आने वाले 30 छात्रों को पहले डाँटा फिर उनकी जमकर पिटाई कर दी। गुस्साए अभिभावकों ने शिक्षिकाओं के खिलाफ कार्रवाई की माँग की है।
अभिभावकों के मुताबिक, स्कूल के प्रिंसिपल ने मामले पर चुप्पी साध ली है। साथ ही दोनों महिला टीचर ईसाई हैं और हिंदू धर्म को निशाना बना रही हैं।

Credit: सनातनी हिन्दू Source: https://www.facebook.com/share/p/16FLQrrDi1/
