पूरे मोर्चे में बदल चुका है आधा मोर्चा
जनरल बिपिन रावत ने देश के समक्ष चुनौतियों का उल्लेख करते हुए जिस ढाई मोर्चे की बात की थी, उसकी ऑपरेशन सिंदूर के समय खूब चर्चा हुई, लेकिन इस आधे मोर्चे ने अब एक पूरे मोर्चे का रूप ले ले लिया है। यह सब जानते हैं कि पहले और दूसरे मोर्चे के रूप में पाकिस्तान और चीन हैं, लेकिन आधे से पूरा मोर्चा बन गए तीसरे मोर्चे की सच्चाई-गहराई से लोग अनजान ही अधिक हैं।
इस मोर्चे में केवल अलगाववादी, माओवादी, खालिस्तानी और भारत को इस्लामी देश बनाने, गजवा-ए-हिंद करने का मुगालता पाले जिहादी और पाकिस्तान एवं चीनपरस्त तत्व ही नहीं हैं। इसमें राजनीति, सिविल सोसायटी, अकादमिक, बौद्धिक जगत के साथ मीडिया, इंटरनेट मीडिया में सक्रिय लोग भी हैं और मतांतरण कराने वाली ताकतें भी। इनकी पहुंच शासन-प्रशासन से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक है।
इस मोर्चे में उन भारतीयों को भी गिनिए, जो विदेश में जा बसे हैं या फिर जो देश में ही रहकर अमेरिका, चीन या पाकिस्तान के एजेंडे की पैरवी खुले-छिपे ढंग से करते हैं। ऑपरेशन सिंदूर के समय इस देशघाती मोर्चे के एक बड़े हिस्से को अच्छे से नियंत्रित किया गया। माओवादियों के सफाए का अभियान जारी रहा, जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खात्मे के साथ उनके समर्थकों की धरपकड़ होती रही। बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ा गया। पाकिस्तान के लिए काम करने वाले तत्वों की गिरफ्तारी भी होती रही, जैसे यूट्यूबर ज्योति, गजाला, नोमान, अरमान, तारीफ, सुखप्रीत सिंह आदि। ऐसे लोगों की गिनती करना कठिन है।
पहलगाम की भयावह आतंकी घटना के बाद भी देश में सांप्रदायिक बैर देखने को नहीं मिला। खुद कश्मीरी मुसलमान आतंक के खिलाफ खड़े हुए। देश भर में एकजुटता दिखी। ऑपरेशन सिंदूर से पस्त पाकिस्तान की सरकार, सेना और वहां के मीडिया ने झूठ-कपट के सहारे कश्मीरी मुसलमानों के साथ सिखों को उकसाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा। ऑपरेशन सिंदूर एक तरह का युद्ध था। युद्ध के समय सूचना युद्ध से भी लड़ना होता है।
भारत ने फर्जी और झूठी खबरों के खिलाफ तो लड़ाई करीब-करीब अच्छे से लड़ी, लेकिन विदेशी मीडिया के झूठे नैरेटिव की काट में पर्याप्त सक्षम नहीं रहा। न्यूयार्क टाइम्स, वाशिंगटन पोस्ट, टेलीग्राफ, द इकोनमिस्ट, साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट, सीएनएन, बीबीसी, रायटर्स, ब्लूमबर्ग आदि के साथ पाकिस्तानपरस्त तुर्किये के टीआरटी और अलकायदा के भोंपू रहे कतर के अलजजीरा जैसे चैनल भारत के खिलाफ माहौल बनाते रहे। अब भी बना रहे हैं।
इन्होंने बड़ी बेशर्मी से यह बताने की कोशिश की कि पाकिस्तानी सेना भारत पर भारी पड़ी। यदि ऐसा था तो वह अपने एयरबेस क्यों नहीं बचा पाई? न्यूयार्क टाइम्स, वाशिंगटन पोस्ट तबाह हुए पाकिस्तानी एयरबेस की सेटेलाइट इमेज देखकर मन मारकर यह लिखने को मजबूर तो हुए कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को पस्त कर दिया, लेकिन उनके संग अधिकांश पश्चिमी मीडिया बिना प्रमाण यह ढोल बजाने से बाज नहीं आया कि भारत ने अपने विमान गंवा दिए।
चलिए माना भी कि हमारे एक-दो विमानों ने नुकसान उठाया तो क्या यह सच नहीं कि हमारी सेनाओं ने पाकिस्तान को धूल चटाने के साथ तुर्किये एवं चीन के हथियारों और उनके डिफेंस सिस्टम की पोल खोल दी?
यदि किसी निर्णायक मैच में कोहली या रोहित शर्मा के सस्ते में आउट होने के बाद भी भारत पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाकर आसानी से जीत जाए तो क्या कोई यह हेडलाइन बनाएगा-पाकिस्तान के सामने नाकाम रहे विराट-रोहित। पश्चिमी मीडिया पाक-चीन को शर्मिंदगी से बचाने के लिए ऐसा ही कर रहा है।
हम ऐसी खबरों की हेडलाइन तो देखते हैं, लेकिन खबर-लेख लिखने वाले की पड़ताल नहीं करते और यह सोचने लगते हैं कि ये सब कह रहे हैं तो कुछ तो सच होगा ही। यह हमारा मनोबल तोड़ने, संशय में डालने वाला साइकोलाजिकल वार है। हमें यह मानना होगा कि इसका सामना करने में हम अभी पूरी तरह सक्षम नहीं हो सके हैं।
ऑपरेशन सिंदूर के समय पश्चिमी मीडिया में भारत विरोधी अधिकांश खबरें-लेख लिखने वाले पाकिस्तानी ही थे। इनके लिखे की फैक्ट चेकिंग तो दूर रही, पुष्टि भी नहीं की गई। नतीजा स्काई न्यूज पीटीवी के हवाले से और पीटीवी स्काई न्यूज के जरिये बता रहा था कि भारत के दो विमान मार गिराए गए। पश्चिमी मीडिया ने यह सर्कुलर गेम खूब खेला। वहां तमाम भारत विरोधी खबरें भारत को नापसंद करने वाले अमेरिकियों, यूरोपीयों के साथ भारतीय भी लिखते हैं।
भारत विरोधी और वामपंथी एजेंडे वाली द इकोनमिस्ट का डिफेंस एडिटर एक भारतीय ही है, जो भारत को कमतर बताने में लगा रहा। देश-विदेश में ऐसे ‘ब्राउन सिपाहियों’ की कमी नहीं। इन्हें भारत का कुछ भी नहीं भाता है। इसका कारण वैचारिक कट्टरता, सनक भरे लिबरलिज्म के साथ भारत के प्रति दुराग्रह और व्यावसायिक हित भी हैं। पश्चिमी मीडिया की बात कौन करे, अपने कुछ अंग्रेजी अखबार चीन सरकार के विज्ञापन बिना किसी शर्म-संकोच छापते हैं। आखिर चीन या पश्चिमी देशों के पैसे पर पलने वाला देसी-विदेशी मीडिया भारत के हित की बात कैसे लिखेगा?
भारत विरोधी मोर्चे का हिस्सा बना देसी-विदेशी मीडिया यह बताने को भी उतावला रहता है कि मोदी के पीएम बनने के बाद भारत में मुसलमानों पर आफत टूट पड़ी है। क्या वाकई? क्या वे भारत से भाग रहे हैं? बांग्लादेशी-रोहिंग्या तो घुसे चले आ रहे हैं और बड़े-बड़े वकील उन्हें देश में अच्छे से रहने-बसने देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खुलवाने में सक्षम हैं। इससे इन्कार नहीं कि बड़ी आबादी वाले भारत में हिंदू-मुस्लिम के बीच बैर, तनाव, हिंसा की घटनाएं होती रहती हैं।
कभी मुस्लिमों के साथ कुछ हिंदू गलत करते हैं और कभी कुछ मुस्लिम हिंदुओं के साथ, लेकिन क्या ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी आदि में मुस्लिम-ईसाई भाईचारे के तराने गाते रहते हैं? क्या वहां लोग ‘नो गो जोन’ से आजिज नहीं? सरकार के साथ समाज को यह समझना होगा कि इस भारत विरोधी बड़े गठजोड़ से चौकन्ना रहने की जरूरत बढ़ गई है।
लेखक -सुशांत सरीन, ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन में सीनियर फेलो एवं पाकिस्तान मामलों के विशेषज्ञ हैं
साभार – दैनिक जागरण (संपादकीय)

Credit: राष्ट्रदेव Source: https://www.facebook.com/share/p/16c9aqcnPy/

Heard talk about jj99 but you know, I’m always sceptical. Just lookin’ for a good time. Let’s find some luck. jj99
Lucky999game is pretty hype! Lots of cool options and I’ve been having a blast. Definitely give lucky999game a look.
Heard a lot about Lucky103! Gonna give it a spin tonight. Fingers crossed for some good luck. Check it out lucky103.
Such a fun atmosphere and the games are so addictive in a good way. I always have a blast on jilibeeonlinecasino.
[8171]Unibet Sport Login Philippines | Best GCash Online Casino Sites,Access unibet sport for top betting action. Download the APK for mobile play and explore the best online slots sites with easy GCash payments. Join now! visit: unibet sport
Really impressed with the variety of slots here. I just hit a decent win and the withdrawal was surprisingly quick. Huge thanks to 65jilicasinologin!
I hit a decent jackpot here last week and the money hit my account almost instantly. This is where the real action is. Visit ph777richjili
Very professional setup and the withdrawal process is transparent. No hidden fees which is a huge plus. Cheers to idmonata189.
The app version is so much better than the browser. It is fast, secure, and very convenient for gaming on the go via superjililoginapp.
[5429]Hann Login Philippines – Legit Online Slots at Gcash Bonus,Gamitin ang hann login philippines para sa legit online slot games. Mag-download ng APK at alamin kung paano maglaro ng baccarat. Sali na at maglaro! visit: hann
I love how intuitive the platform feels. It is very easy to navigate through the different categories and find your favorite games. inze777 is definitely my new go-to spot.
Love the local vibe of this site. It feels tailored for us and the customer support is actually helpful. Glad I found phauronplay.
I’ve been looking for a reliable way to access my account and this site is perfect. Everything loads fast and the login process is smooth. Highly recommend ta903login for a hassle-free experience!
The app is way better than the browser version. Super snappy and the graphics are top notch. Get the pky666download and start winning.
If you love Jili slots, this is the spot. The jackpot feels reachable and the loading speed is impressive. Check abjilislot
Easy navigation and very fast loading times. I can play on my phone while commuting without any issues. I am really happy with a444casino.